रिपोर्टर = रवि कुमार भट्ट वॉइस ब्यूरो चीफ (लखनऊ)

MD NEWS बहुआयामी समाचार (लखनऊ)

लखनऊ, 19 अक्टूबर 2026

शहर के शहीद पथ के निकट मेदांता हॉस्पिटल के सामने हरिहरपुर जाने वाले मार्ग की स्थिति इन दिनों बेहद खराब हो गई है। सड़क किनारे हरिहरपुर और डिप्टी गंज क्षेत्र की नालियों का गंदा पानी सीधे सड़क पर भर रहा है, जिससे आने-जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार नाली के पानी के साथ-साथ सड़क के बीचों-बीच बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। जलभराव के कारण गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता और कई राहगीर, बाइक सवार उसमें गिरकर चोटिल हो चुके हैं। बरसात के बाद से समस्या और गंभीर हो गई है।

राहगीरों का कहना है कि यह मार्ग हरिहरपुर और आसपास के कई गांवों को शहर से जोड़ने वाला मुख्य रास्ता है। प्रतिदिन हजारों राहगीर और स्कूली बच्चे इसी मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन नगर प्रशासन द्वारा न तो नाली की सफाई कराई गई है और न ही गड्ढों को भरा गया है।

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि जल्द से जल्द नाली के पानी की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए और सड़क पर बने गड्ढों को भरकर मार्ग को चलने योग्य बनाया जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *