रिपोर्टर – रोहित कुमार
एम डी न्यूज़
कानपुर देहात। लोदीपुर गांव में आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा का समापन आज धार्मिक माहौल में हुआ।
इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

साप्ताहिक भागवत कार्यक्रम के समापन पर गांव में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। आयोजन में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। विशाल भंडारे के दौरान लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में पवन कुशवाहा, जयराम कुशवाहा, राम सिंह कुशवाहा, नेता यादव, दिनेश पासवान, रोहित पासवान और राहुल गुप्ता सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। गांव में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम से लोगों में भाई चारा बना रहता है।
