हाथरस से इमरान मलिक की खबर

एम डी न्यूज़

हाथरस। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के गिजरौली स्थित रावण दहन कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाह, एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर हिमांशु माथुर सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रावण दहन कार्यक्रम में आने वाले दर्शकों और आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भीड़ को व्यवस्थित रखने तथा आवागमन सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न होने देने के लिए ब्रीफ किया। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। जिला प्रशासन एवं हाथरस पुलिस द्वारा रावण दहन कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए समुचित सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करें।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed