रोहित गिहार
सहायक ब्यूरो प्रमुख कानपुर
MD NEWS बहुआयामी समाचार
कानपुर। कारवालों नगर स्थित श्री रामलीला उद्यान में नवयुवक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में इस वर्ष रामलीला महोत्सव का 56वाँ वर्ष भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। विजयादशमी के पावन पर्व पर कल मैदान में 55 फुट ऊँचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। पुतले का निर्माण राजू यादव द्वारा किया गया है।
कल मेघनाद वध एवं कुंभकर्ण वध की लीला का मंचन किया गया थ विजयादशमी पर होने वाला रावण दहन कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

कमेटी के अध्यक्ष राजू जैन के नेतृत्व में आयोजित इस महोत्सव में महामंत्री दिलीप मिश्रा (तन्नी ), कोषाध्यक्ष सुनील बदौरिया सह-कोषाध्यक्ष रविंद्र तिवारी एवं अनिकेत जैन , लीला स्थल प्रमुख आनंद गुप्ता (खंडाध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद) तथा मेला प्रमुख कृष्णा गुप्ता सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटे हैं।
कमेटी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर विजयादशमी के इस भव्य आयोजन के साक्षी बनें।
स्थान: श्री रामलीला उद्यान, कारवालों नगर, कानपुर।
आयोजक: नवयुवक रामलीला कमेटी, कारवालों नगर, कानपुर।
