
संजीव अग्रवाल के नेतृत्व में नवरात्रि रिटेल समागम का भव्य समापन
9 दिन में 18 पॉइंट्स पर आयोजन, रिश्तों और व्यापार के संगम के रूप में यादगार रहा समागम
वाराणसी, जेएसके आईबीएफ की ओर से आयोजित नौ दिवसीय नवरात्रि रिटेल समागम का सोमवार को भव्य समापन हुआ। 11 से 19 अक्टूबर तक चले इस आयोजन के तहत नौ दिनों में 18 पॉइंट्स पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। अंतिम दिन दो स्थानों पर कार्यक्रम हुए, जिनमें बड़ी संख्या में अतिथियों की सहभागिता रही।
प्रातःकालीन सत्र जेएसके डॉ. वीरेंद्र केशरी एवं मोनिषा केशरी के शारदा हॉस्पिटल, तुलसीपुर, महमूरगंज में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के सारथी कृष्ण मोहन अग्रवाल रहे, जबकि मुख्य अतिथि गौरी शंकर धानुका एवं डॉ. ए.के. कौशिक उपस्थित रहे।
अपराह्न सत्र दंत रोग चिकित्सक डॉ. विक्रम झा के मलदहिया स्थित प्रतिष्ठान पर आयोजित किया गया। इसके सारथी रमेश सेठ रहे। मुख्य अतिथियों में डॉ. मोनिका गुप्ता, सीए रश्मि केशरवानी एवं डॉ. रचना अग्रवाल शामिल रहीं।
कार्यक्रम में जेएसके आईबीएफ के संस्थापक संजीव अग्रवाल के साथ बृजेश दास, राकेश अग्रवाल, दिव्या अग्रवाल, आशीर्वाद सेठ, रविन्द्र राय, प्रदीप उपाध्याय, यश जायसवाल, डॉ. वीरेंद्र केशरी, राहुल गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संस्थापक संजीव अग्रवाल ने डॉ. दीपाली गुप्ता, पंडित चंद्र मौली उपाध्याय, संतोष अग्रवाल, डॉ. रति एस. त्रिपाठी, राजीव गुप्ता (एजीआर), विनोद चौरसिया, डॉली भाटिया, डॉ. अश्विनी टंडन, डॉ. रितु गर्ग, डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. स्नेहा गुप्ता, नीलू मिश्रा, पूजा गौरव गुप्ता, पूजा दीक्षित, पं. श्रीकांत मिश्रा, डॉ. अनुराग टंडन, डॉ. अजीत सहगल, रजनी शर्मा सहित सभी मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अंतिम दिन के मुख्य अतिथियों गौरी शंकर धानुका, डॉ. ए.के. कौशिक, सीए रश्मि केशरवानी, डॉ. मोनिका गुप्ता एवं डॉ. रचना अग्रवाल का भी धन्यवाद किया।
संजीव अग्रवाल ने कहा कि सभी सदस्यों की एकजुटता, आपसी सहयोग और जेएसके की भावना ने इस आयोजन को ‘रिश्तों का उत्सव’ बना दिया। उन्होंने कहा कि संगठन का मूल मंत्र है— “व्यवहार है तो व्यापार है, रिश्ते ही पूंजी हैं।”
