रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

मितौली (खीरी),20 अक्तूबर 2026।
नवरात्रि के पावन पर्व पर नवमी के दिन लखीमपुर खीरी जनपद के विकास खण्ड मितौली की ग्राम पंचायत भूपतिपुर ढखिया स्थित गौशाला में दिन सोमवार को भारतीय हिन्दू परिषद संगठन की ओर से गौ माता का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। पूजन के उपरांत गौ माता की सेवा के उद्देश्य से भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान गौ माता को हरी सब्जियां, हरा चारा एवं फल अर्पित कर गौ सेवा का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में गौ माता के लिए गोभी, बंदगोभी, आलू, टमाटर, केला, सेब सहित विभिन्न प्रकार की हरी सब्जियों एवं फलों की व्यवस्था की गई। संगठन के पदाधिकारियों एवं गौ सेवकों ने गौ माता की पूजा-अर्चना कर उनके संरक्षण, संवर्धन और सेवा का संकल्प लिया।


इस अवसर पर भारतीय हिन्दू परिषद संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्र प्रहरी पवनेश जी महाराज, अरुण कुमार अवस्थी पारस (राष्ट्रीय गौ सेवा प्रमुख), पवन कुमार पाण्डेय (प्रदेश मीडिया प्रभारी), हरीश रावत (जिला संरक्षक), अविचल मिश्रा (जिला उपाध्यक्ष, छात्र संघ), जगमोहन लाल मिश्रा (राष्ट्रीय प्रभारी, विश्व सनातन आर्मी) तथा चौधरी (धौरहरा, देवीपाटन मंडल संरक्षक) सहित अनेक गौ सेवक मौजूद रहे।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि गौ माता की सेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में गौ सेवा, जीव दया और धार्मिक सद्भाव की भावना को मजबूत किया जा सकता है। नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में गौ माता की सेवा को प्राथमिकता देते हुए श्रद्धा और समर्पण के साथ पूजन-अर्चन किया गया।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *