एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,, थाना रामराज।आज दिनांक 19.10.2026 को समय करीब 11.15 बजे सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गंगा बैराज के गेट नंबर 28 पर खड़ा है तथा गंगा में कूदने की फिराक में है। बार बार गंगा की तरफ देख रहा है तभी चौकी बैराज पर तैनात उप निरीक्षक जागेंद्र सिंह ढिल्लों , कास्टेबल राज कुमार,कास्टेबल गौरव, का व कास्टेबल विक्रम कुमार, ने तत्पर्यता दिखाते हुए मौके पर जाकर युवक को पकड़ लिया ओर गंगा मे कूदने बचा लिया।

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शिवम पुत्र भोपाल उपाध्याय निवासी बिजली घर रामराज थाना बहसूमा जनपद मेरठ उम्र बताया जो ग्रह क्लेश के कारण गंगा में कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा था। थाना रामराज पुलिस टीम द्वारा बचा लिया गया। तथा शिवम को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। थाना रामराज पुलिस टीम की गंगा बैराज के आस पास के लोगों व परिजनों द्वारा इस कार्य की प्रशंसा की जा रही है ।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *