एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,,मीरापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम कासमपुर खोला से संभलहेड़ा स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर तक बनाए जा रहे करीब 3.5 किलोमीटर लंबे रास्ते के निर्माण में अनियमितताओं का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर निर्माण सामग्री में कथित हेराफेरी करने और मानकों के विपरीत सड़क निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। विधायक निधि से करीब 2.31 करोड़ रुपये की लागत से इस रास्ते का निर्माण कराया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण पहले भी घटिया सामग्री लगाए जाने के आरोपों के चलते कार्य को रूकवा दिया गया था इसके बाद दोबारा काम शुरू कराया गया। इसी दौरान ग्राम कासमपुर खोला के पूर्व प्रधान कपिल कुमार मौके पर पहुंचे तो उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। पूर्व प्रधान का आरोप है कि सड़क निर्माण में निर्धारित सामग्री के स्थान पर मिट्टी व राजवाहे से निकली पांग को पत्थर में मिलाकर लगाया जा रहा है जबकि निर्माण में डस्ट का प्रयोग होना चाहिए। उन्होंने इसे गंभीर अनियमितता बताते हुए ठेकेदार अजहरफा से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। ग्रामीणों के अनुसार, मार्ग का निर्माण अप्रैल 2026 तक पूरा होना था, लेकिन काम अभी तक अधूरा है। मौके पर पवन कुमार, संजय, गुलाब सिंह और संदीप सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

5 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *