एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,,मीरापुर। मिशन शक्ति, 6.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सक्खन लाल आदर्श कन्या इंटर कॉलेज मीरापुर की कक्षा 11 की छात्रा लवी को एक दिन के लिए मीरापुर थाने का प्रभारी बनाया गया। इस पहल के माध्यम से बालिकाओं को आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। लवी पुत्री अमित कुमार निवासी मौहल्ला मुष्तर्क मीरापुर को एक दिन का थाना प्रभारी बनने का अवसर मिला।

इस दौरान उन्होंने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को करीब से समझा तथा पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। थाना प्रभारी की जिम्मेदारी निभाते हुए लवी ने पुलिस व्यवस्था और थाने से संबंधित कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस पहल से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया। थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर महिला सशक्तिकरण के तहत लवी को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया है। इसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के प्रति सम्मान बढ़ाने के साथ उन्हें उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा उन्हें बिना किसी भय के आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *