MD NEWS बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले)
मुज़फ्फरनगर
बुढ़ाना, जनपद मुज़फ्फरनगर। श्री रामलीला कमेटी बुढ़ाना में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी के नेतृत्व में रामलीला का कार्यक्रम बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और सम्मान के साथ संपन्न हुआ। कई वर्षों से कमेटी से जुड़े जितेंद्र त्यागी रामलीला के कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन करते आ रहे हैं। इस बार भी उनके नेतृत्व में कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष आशीष जैन, उपाध्यक्ष दामोदर शर्मा सहित पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने कलाकारों को भेंट स्वरूप सम्मानित किया। राम की भूमिका लक्षित गोयल, लक्ष्मण की भूमिका वर्णित गोयल, सीता और शत्रुघ्न की भूमिका माधव शर्मा, भरत की भूमिका अंश त्यागी, हनुमान जी की भूमिका प्रशांत ठाकुर, रावण की भूमिका ऋषभ गोयल तथा कुंभकरण की भूमिका विनोद विश्वकर्मा ने निभाई। सभी कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में एडवोकेट मोहित त्यागी, मुकत्तश त्यागी, कुंवर शोएब (विधानसभा चुनाव उम्मीदवार, मंडवाड़ा) और वष्धु पठान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सहायक कलाकार अनुराग सहगल ने भी सहयोग किया। कई वर्षों से ढोलक की ताल के माध्यम से रामलीला में योगदान दे रहे विनोद लोमश की भूमिका सराहनीय रही। मेकअप की जिम्मेदारी मदन मोहन शर्मा ने संभाली, जबकि साउंड व्यवस्था अभ्बा साउंड की ओर से की गई। मंच संचालन राजेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र गोयल और आशीष गोयल ने किया।
पत्रकारों को मंच पर किया गया सम्मानित
रामलीला कमेटी की ओर से मीडिया के माध्यम से रामलीला और कलाकारों के अभिनय को जन-जन तक पहुंचाने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में MD NEWS बहुआयामी समाचार के जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख रोहित जैन (दभेड़ी वाले), सृष्टि जागरण से अर्जुन पवार और दैनिक जागरण से प्रदीप मित्तल शामिल रहे।

इसके अलावा बुढ़ाना के स्थानीय चैनल सीएनए (CNA) के माध्यम से रामलीला का लाइव प्रसारण दिखाने वाले नूर मोहम्मद को भी सम्मानित किया गया। कमेटी ने पत्रकारों और लाइव प्रसारण से जुड़े सहयोगियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने और कलाकारों का उत्साह बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
पुलिस टीम और महिला पुलिसकर्मियों का भी हुआ सम्मान
श्री रामलीला कमेटी ने रामलीला के विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालने और आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने में योगदान देने वाली पुलिस टीम एवं महिला पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया। पुलिसकर्मी पूरे आयोजन के दौरान अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।
शिव विवाह, बारात और रामलीला के अन्य आयोजनों के दौरान पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। कमेटी ने पुलिसकर्मियों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और सहयोग की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में कलाकारों, पत्रकारों, पुलिसकर्मियों और अन्य सहयोगियों का सम्मान कर धार्मिक आस्था, सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
