बहु आयामी समाचार एमडी न्यूज़ वॉइस ब्यूरो चीफ लखनऊ मंडल मोहम्मद आमिर 20 सितंबर
अमीरनगर खीरी। बेल्जियम से कुम्भी चीनी मिल आ रहा 308 टायरो बाला बाहुबली ट्रक आज नानपारा पहुंच चुका है।कुम्भी चीनी मिल के इकाई प्रमुख डॉ सुनील कुमार यादव ने बताया कि कल यह बाहुबली ट्रक लखीमपुर में प्रवेश करेगा तथा परसों पीएलए प्लांट कुम्भी परिसर में पहुंचेगा।

जिसको लेकर समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई है।ट्रक को सकुशल निकालने के लिए पुलिस टीम रास्ता खाली करा रही है।बता दें कि इस ट्रक से लखीमपुर खीरी के कुंभी स्थित बलरामपुर चीनी मिल परिसर में लग रहे पालीलैक्टिक एसिड (पीएलए) के बॉयलर को लाया जा रहा है। इकाई प्रमुख ने बताया कि-बेल्जियम से समुद्र के रास्ते उड़ीसा के पारादीप पोर्ट पहुंचा। 308 पहियों वाले हाइड्रोलिक ट्रक पर भारी भरकम वेसल (औद्योगिक बॉयलर या रिएक्टर वेसल) को रखकर लाया जा रहा है।
