लखीमपुर खीरी। शहर के छाउछ नहर पटरी मार्ग पर राजकीय अनुसूचित छात्रावास के ठीक सामने लगा बिजली का पोल पूरी तरह जर्जर होकर टूट चुका है। पोल नीचे से गलकर दो हिस्सों में बंट गया है और कभी भी गिर सकता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार ये पोल कई महीनों से इसी हालत में है लेकिन विभाग ने सुध नहीं ली है। इसी पटरी से रोजाना सैकड़ों छात्र-छात्राएं, राहगीर और बाइक सवार गुजरते हैं। फोटो में साफ दिख रहा है कि पोल के ठीक नीचे मोची की दुकान लगी है और बगल से ही मुख्य रास्ता है। यदि पोल गिरा तो बड़ा हादसा हो सकता है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed