बहु आयामी समाचार‌ एमडी न्यूज़ वॉइस ब्यूरो चीफ लखनऊ मंडल मोहम्मद आमिर

लखीमपुर खीरी की कुम्भी चीनी मिल में स्थापित हो रहे देश के पहले बायो-प्लास्टिक (PLA) प्लांट के लिए बेल्जियम से लाया गया 200 टन वजनी वेसल आज सकुशल प्लांट परिसर में पहुंच गया।
308 पहियों वाले विशेष हाइड्रोलिक ट्रक पर लदे इस विशालकाय बॉयलर के पहुंचने पर प्लांट प्रशासन, पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान जीएम सुनील कुमार यादव सहित मिल के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
जीएम सुनील कुमार यादव ने बताया कि यह मशीन पारादीप पोर्ट से 6 महीने के लंबे सफर के बाद आज बृहस्पतिवार को कुम्भी पहुंची है। इससे गन्ने से पर्यावरण के अनुकूल प्लास्टिक बनाई जाएगी।
फोटो मे ट्रक के सामने खड़े होकर सभी अधिकारी फोटो सेशन कराते नजर आ रहे हैं।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *