
रिपोर्ट– कैलाश सिंह यदुवंशी
स्लग: 42 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान, जिले को 7 जोन और 17 सेक्टरों में बांटा गया
एंकर: मथुरा में एमएलसी स्नातक चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है। इसी क्रम में आगरा मंडल के कमिश्नर नागेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। जिले में 42 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिन्हें 7 जोन और 17 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।

वीओ: मथुरा में एमएलसी स्नातक चुनाव को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के 42 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जाएगा। इन केंद्रों को 7 जोन और 17 सेक्टरों में बांटकर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि मतदान प्रक्रिया की हर स्तर पर निगरानी की जा सके।

चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए आगरा मंडल के कमिश्नर नागेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित अफसरों से मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों और चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली।
अधिकारियों ने निर्देश दिए कि मतदान के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए और चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
प्रशासन और पुलिस की ओर से मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं तथा कानून-व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि चुनाव के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और किसी भी स्थिति में शांति व्यवस्था प्रभावित न होने पाए।

बाइट– श्लोक कुमार, एसएसपी मथुरा

बाइट– चंद्र प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी मथुरा
