रिपोर्ट तेज बहादुर शर्मा
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
एम डी न्यूज

बाराबंकी भारतीय किसान यूनियन राधे के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधे लाल यादव ने संगठन विस्तार करते हुए बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने *सोनी वर्मा को मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राधे लाल यादव ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं का निराकरण करना और संगठन का विस्तार करना हमारी पहली प्राथमिकता है।ग्रामीण क्षेत्रों में महिला किसानों और महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के लिए संगठन सदैव साथ खड़ा रहेगा, चाहे वो फसल का मुद्दा हो, खाद-बीज की समस्या हो या सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना हो।
इस मौके पर जिला प्रभारी मंगल गुप्ता, सहज राम यादव, अब्दुल शाहिद कुरेशी सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सोनी वर्मा को माला पहनाकर बधाई दी।

3 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *