
रिपोर्टर कौशल थाना मनकापुर जिला गोंडा
Md News बहुआयामी समाचार
मनकापुर / गोंडा। नगर पंचायत मसकनवा बाजार में स्वच्छता अभियान की पोल खोलती ये तस्वीरें मनकापुर-मसकनवा हाइवे रोड की हैं। हाइवे किनारे मुख्य बाजार के पास महीनों से कूड़ा-कचरा डंप किया जा रहा है, जिससे अब यहां गंदगी का अंबार लग गया है।
आलम ये है कि सड़क किनारे प्लास्टिक, पॉलिथीन, सड़े-गले कचरे और घरों के कूड़े का बड़ा ढेर लगा है। कचरे से उठ रही तेज बदबू के कारण आसपास के दुकानदारों और राहगीरों का बुरा हाल है। नाक बंद करके लोगों को यहां से गुजरना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कचरे के ढेर से मच्छरों और मक्खियों की भरमार हो गई है। डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन नगर पंचायत और जिम्मेदार विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी सफाई नहीं कराई गई।
जबकि सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव-गांव, शहर-शहर को स्वच्छ बनाने का दावा कर रही है, लेकिन मसकनवा बाजार में जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। हाइवे किनारे लगा ये कचरे का ढेर प्रशासन की लापरवाही का जीता-जागता सबूत है।
स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने जिलाधिकारी और नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस कूड़े के ढेर को यहां से हटवाया जाए और नियमित सफाई की व्यवस्था की जाए।
#Maskanwa #Mankapur #Gonda #SwachhBharatMission #NagarPanchayat #
