
रिपोर्टर- प्रवीण कुमार भट्ट (तहसील प्रभारी बस्ती सदर)
MD News बहुआयामी समाचार बस्ती (लखनऊ) यूपी
बस्ती- पैड़ा वाले बाबा गोविंद दास द्वारा आश्रम में फेसबुक लाइव के दौरान कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद आश्रम में मौजूद सहयोगियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में बाबा को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि जहरीला पदार्थ खाने के बाद बाबा के मुंह से बार-बार “मैं हार गया” शब्द निकल रहे थे। बाबा के इस कदम की जानकारी सामने आने के बाद उनके समर्थकों और सहयोगियों में चिंता का माहौल है।
आखिर किस बात से हताश हुए बाबा?
फिलहाल बाबा गोविंद दास ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया और इसके पीछे क्या वजह रही, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। घटना से जुड़े कारणों का पता लगाया जाना बाकी है। इस घटना ने उनके समर्थकों और क्षेत्रीय लोगों को चिंतित कर दिया है।
