बाराबंकी/यूपी:जनपद बाराबंकी के कस्बा जैदपुर में आज ईद मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत के साथ मनाया गया। जिसमे कस्बा व गांवों और प्रमुख चौराहों पर लोगों ने जुलूस निकाल कर खुशी का इजहार किया। साथ ही पैगंबरे इस्लाम के जन्मदिन की खुशी में लोगों ने मिठाइयां बांटी और गरीबों को भोजन कराया।


कस्बा जैदपुर मोहल्ला मौलवी कटरा में जिला पंचायत अध्यक्ष व नगर पंचायत प्रत्याशी हारुन राइन ने स्टॉल लगा कर खजूर,बिस्कुट व पानी पिलाकर , अंजुम के लोगो का स्वागत किया कस्बे के विभिन्न मोहल्ले से जुलूस निकाला गया। जो कस्बे में भ्रमण करते हुए वापस अपने स्थान पर पहुंचा। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी और जुलूस में लोग या रसूलल्लाह के नारे भी लगाते रहे। जगह-जगह लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

जनपद बाराबंकी से इन्द्र जीत वर्मा रिपोर्ट

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *