बाराबंकी/यूपी:आपको बता दें जनपद बाराबंकी मैं स्थित विधान सभा जैदपुर मैं आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सावधान रथ यात्रा पहुंची जहां पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने बताया कि 26 सितंबर से लेकर 27 अक्टूबर तक प्रदेश भर में सावधान रथ यात्रा निकाली जा रही है जिसमें सपा बसपा भाजपा व कांग्रेस जब सत्ता में रहते हैं तो इनको गरीबों नौजवानों महिलाओं की याद नहीं आती है। जब यह सत्ता से हट जाते हैं तब यह जातीय जनगणना शराबबंदी जैसे अन्य मुद्दों पर बात करते हैं। जिसको लेकर सावधान रथ यात्रा निकालकर पूरे प्रदेश के लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।

जनपद बाराबंकी से इन्द्र जीत वर्मा रिपोर्ट

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *