
बीएचयू परिसर में बैंक ऑफ बड़ौदा ने निकाली वॉकॉथन, सतर्कता का दिया संदेश
वाराणसी, बैंक ऑफ बड़ौदा के अंचल कार्यालय, वाराणसी की ओर से सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को बीएचयू परिसर में वॉकॉथन का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख मिथलेश कुमार ने फ्लैग ऑफ कर किया।
इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (अनुपालन व आश्वासन) मनोज कुमार बक्शी, वाराणसी क्षेत्र के उप महाप्रबंधक भारत भूषण सहित विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयों के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
मिथलेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2026 के अभियान की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि तक’ है। अभियान के माध्यम से ग्राहकों को सतर्कता, सचेतता और सत्यनिष्ठा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मनोज कुमार बक्शी ने साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, खातों में धोखाधड़ी और ओटीपी साझा न करने के प्रति जागरूकता पर जोर दिया। वहीं, भारत भूषण ने कहा कि एआई के दौर में बैंकिंग लेन-देन के दौरान सतर्कता बेहद जरूरी है, क्योंकि छोटी-सी लापरवाही से बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है।
बैंक द्वारा यह जागरूकता अभियान 17 अगस्त से 16 नवंबर 2026 तक चलाया जा रहा है।
