आनंद कुमार क्राईम रिपोर्टर इंचार्ज बाराबंकी
MD news

बाराबंकी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में आगामी 1 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीद की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीएम ने सख्त लहजे में निर्देश दिए कि धान खरीद पूरी पारदर्शिता और सुगमता से संपन्न कराई जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


​लघु एवं सीमांत किसानों को दी जाए प्राथमिकता:


जिलाधिकारी ने सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि क्रय केंद्रों पर आने वाले लघु एवं सीमांत किसानों का धान प्राथमिकता के आधार पर खरीदा जाए। खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों के साथ सम्मानजनक व्यवहार हो और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए।


​ बैठक के मुख्य निर्देश एवं बिंदु:


​केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं: खरीद शुरू होने से पहले ही सभी केंद्रों पर पर्याप्त बोरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। किसानों के बैठने के लिए छायादार स्थान, स्वच्छ पेयजल एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से दुरुस्त रहें।
​पंजीकरण समस्या का हल: धान पंजीकरण में किसानों को आ रही तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए डीएम ने तुरंत शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए, ताकि खरीद से पहले दिक्कतों को दूर किया जा सके।
​पारदर्शिता और जवाबदेही: खरीद कार्य में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या बिचौलियों की सक्रियता पाए जाने पर संबंधित केंद्र प्रभारी और अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई होगी।


​ आंकड़े और महत्वपूर्ण जानकारी:


​कुल क्रय केंद्र: जनपद में अब तक 79 क्रय केंद्र स्वीकृत किए जा चुके हैं, जबकि 42 अन्य केंद्र प्रस्तावित हैं।
​न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP):
​सामान्य धान: ₹2,441 प्रति कुंतल
​ग्रेड-ए धान: ₹2,461 प्रति कुंतल
​खरीद की अवधि: 01 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *