रिपोर्ट, विश्वनाथ वर्मा
एम डी न्यूज
आगरा , थाना फतेहाबाद क्षेत्र अंतर्गत मौजा कुतकपुर गुर्जर में सेवानिवृत्त सैनिक एवं किसान राजन सिंह फौजी के खेत तक जाने वाले रास्ते पर Power Grid का विद्युत टॉवर लगाए जाने से उत्पन्न समस्या को लेकर आज तहसीलदार फतेहाबाद को ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान तहसील प्रशासन, Power Grid के अधिकारियों, किसान राजन सिंह फौजी तथा भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह एवं फौजी संगठन के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में वार्ता हुई। वार्ता के दौरान किसान के खेत तक आने-जाने के लिए आगे रास्ता बनवाने पर सहमति बनी। इससे किसान को अपने खेत तक पहुंचने में हो रही परेशानी के समाधान की उम्मीद जगी है।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के जिला प्रवक्ता आगरा प्रदीप सिंह, जिला अध्यक्ष (सैन्य प्रकोष्ठ) वीरभान प्रधान, तहसील अध्यक्ष बीरी सिंह, युवा तहसील अध्यक्ष जोगी गुर्जर, सुनील यादव, रामचित्र एवं प्रवेश सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
वहीं फौजी संगठन की ओर से अरविंद, कैप्टन सरनाम सिंह, मोहर सिंह सहित अनेक साथी उपस्थित रहे।
दोनों संगठनों ने किसान के रास्ते की समस्या को प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया और समाधान की मांग की। संगठनों ने उम्मीद जताई कि बनी सहमति के अनुसार जल्द रास्ते का निर्माण कराया जाएगा, ताकि किसान को अपने खेत तक आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह ने स्पष्ट किया कि किसान के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन सदैव संघर्षरत रहेगा तथा रास्ते के निर्माण की प्रगति पर नजर रखी जाएगी।
