सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति का शव उसके घर के कमरे में मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक की मौत की खबर मिलने पर बुलंदशहर से उसके भाई के घर पहुंची बहन ने मामले पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई है। बहन ने घर में रहने वाले अन्य लोगों पर शक जाहिर करते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। इस आरोप के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है।वहीं, पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक के शराब पीने का आदी होने की बात सामने आई है। हालांकि, अभी तक उसकी मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राजपुलिस के अनुसार, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस परिजनों के आरोपों और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के निष्कर्षों पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

रोहित जैन

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *