राष्ट्रीय हनुमान दल के जिलाध्यक्ष ठाकुर दिनेश सिंह एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश कश्यप के बीच हुई शिष्टाचार भेंट

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

दातागंज बदायूं,आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय हनुमान दल के जिलाध्यक्ष श्री दिनेश सिंह एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री रमेश कश्यप जी के बीच शिष्टाचार मुलाकात हुई।इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों के बीच विभिन्न सामाजिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही समाज में आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय हनुमान दल के जिलाध्यक्ष ठाकुर दिनेश सिंह द्वारा श्री विक्रम सिंह को राष्ट्रीय हनुमान दल का जिला संगठन मंत्री, दिनेश कुमार व नरेन्द्र पाल को युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष एवं आशीष को युवा मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। दोनों अध्यक्षों की मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। दोनों पदाधिकारियों ने सामाजिक हितों एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर सकारात्मक संवाद बनाए रखने की बात कही और नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ प्रदान की । इस अवसर पर राष्ट्रीय हनुमान दल के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना एड०, जिला महामंत्री सार्थक चित्रांश एड० एवं अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *