कासगंज- शिव सेना के प्रदेश प्रमुख अनिल सिंह द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उद्धव ठाकरे के निर्देश पर कासगंज जनपद के जिला प्रमुख के रूप में एक बार फिर अशोक गौड़ को किया गया है, अशोक गौड़ के जिला प्रभारी नियुक्त होने पर नगर में हर्ष है और युवा वर्ग एवम व्यापारी वर्ग बेहद ऊर्जावान दिख रहा है, बिलराम गेट स्थित प्रथम जवेलर्स पर श्री गौड़ का स्थानीय व्यापारियों ने फूल मालाएं पहना कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान अशोक गौड़ ने कहा कि शिव सेना सामने आने वाले निकाय चुनावों को बेहद जोरदारी से लड़ेगी और सभी वार्डो पर प्रत्याशी चयन का कार्य चल रहा है और नए मतदाता जोड़ने की प्रक्रिया में भी संगठन के युवा कार्यकर्ता जोर शोर से लगे हुए हैं, पालिकाध्यक्ष के लिए इच्छुक प्रत्याशीयों का पैनल तैयार है, प्रदेश प्रमुख के निर्देश पर प्रत्याशी निर्धारित किया जाएगा। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार भारद्वाज, संजीव गुप्ता, मनीज वर्मा उर्फ अब्बू, वीर माहौर, बबलू चौधरी, गुंजन अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, बंटी गोयल, मनोज शर्मा, अश्वनी चतुर्वेदी, ऋषव सोनी, अर्जुन गुप्ता आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed