हरदोई………पिहानी। बहन के प्रेम विवाह करने से नाराज भाई ने बहनोई को गोली मार दी। पीठ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सरेआम हुई घटना से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजा। जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर घटना की जानकारी पर एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह ने मौके पर पहुंच मामले की जांच की।कस्बे के मोहल्ला मुरादखानी निवासी रजनीश (30) बर्फ विक्रेता है। वह बस अड्डे पर बर्फ बेचने का काम करता हैं। सोमवार शाम पांच बजे के करीब वह बस अड्डे के पास उधारी का पैसा ले रहा था। इस दौरान पीछे से आए पड़ोस के मोहल्ले के रहने वाले युवक ने उसकी पीठ में गोली मार दी।गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गया। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक रजनीश का पड़ोस के मोहल्ले में प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने सात माह पूर्व कोर्ट मैरिज कर ली थी।
बताया जाता है कि इस बात से युवती के परिजन नाराज थे। इसी के चलते युवती के भाई ने रजनीश को गोली मार दी। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस कर्मी उसे सीएचसी लेकर गए। कोतवाल वेनीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि घायल के पिता छोटे लाल की तहरीर पर यासीन, सलमान, युसुफ और एक अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *