अलापुर रामलीला मेले में प्रशासन का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीएसडीएम, सीओ दातागंज और थाना अध्यक्ष सनी चौधरी ने पुलिस बल के साथ लिया जायजा, मेला कमेटी और दुकानदारों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय

बदायूं बदायूं,अलापुर क्षेत्र में आयोजित प्रसिद्ध रामलीला मेले में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में दातागंज के उपजिलाधिकारी (एसडीएम), क्षेत्राधिकारी (सीओ) दातागंज तथा अलापुर थाना अध्यक्ष सनी चौधरी ने पुलिस बल के साथ मेला परिसर का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था, दुकानों एवं स्टॉलों की स्थिति, श्रद्धालुओं की सुविधा और आमजन की सुरक्षा का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए किए गए इंतजामों की भी समीक्षा की।

अधिकारियों ने मेला कमेटी के पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने, मेला परिसर में लगातार गश्त करने और हर गतिविधि के प्रति सतर्क रहने के निर्देश भी दिए गए।इस दौरान अधिकारियों ने मेले में लगी दुकानों और स्टॉलों का निरीक्षण कर दुकानदारों से शांतिपूर्ण ढंग से व्यापार करने की अपील की। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए।इस मौके पर मेला कमेटी के पदाधिकारी, स्थानीय संभ्रांत नागरिक एवं भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed