रिपोर्ट – दीपक कुमार

बाजना (मथुरा)

बाजना: क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था को मजबूत करने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बाजना चौकी पुलिस लगातार सड़कों पर मुस्तैद है। इसी क्रम में आज बाजना चौकी के सब इंस्पेक्टर सतीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लालपुर चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में कांस्टेबल पुनीत चौधरी सहित महिला पुलिस टीम भी मुख्य रूप से शामिल रही।

महिला टीम ने संभाली कमान, संदिग्धों पर रखी पैनी नजर

लालपुर चौराहे जैसे व्यस्ततम मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए सब इंस्पेक्टर सतीश सिंह ने पूरी टीम के साथ मोर्चा संभाला। इस दौरान कांस्टेबल पुनीत चौधरी और महिला पुलिस टीम ने चौराहे व आसपास के बाजारों में संदिग्ध रूप से घूम रहे युवकों और मनचलों पर पैनी नजर रखी। महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी से बाजार में आने वाली महिलाओं और छात्राओं ने खुद को सुरक्षित महसूस किया।

वाहन चालकों को दी सख्त हिदायत

चेकिंग के दौरान सब इंस्पेक्टर सतीश सिंह और कांस्टेबल पुनीत चौधरी ने मोटरसाइकिल व अन्य वाहनों को रोककर उनके कागजातों की जांच की। बिना हेलमेट, तीन सवारी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को कड़ी चेतावनी दी गई। पुलिस टीम ने साफ तौर पर कहा कि क्षेत्र में हुड़दंगबाजी या नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी यह कार्रवाई इसी तरह जारी रहेगी।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed