रिपोर्ट- लालमन
हरदोई। आज दिनांक 09 नवम्बर को 157 विधानसभा गोपामऊ के प्रत्याशी सर्वेश-जनसेवा-जी को बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडी किंग एवं सुप्रसिद्ध अभिनेता आदरणीय श्री राजपाल यादव जी से शिष्टाचार भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस आत्मीय मुलाकात के दौरान बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, बेहतर शिक्षा और उनके सुनहरे कल को लेकर महत्वपूर्ण एवं सार्थक चर्चा हुई।इस अवसर पर डॉ. मित्रपाल वर्मा जी, राजेश कुमार प्रधान जी, बबलू यादव (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) एवं अमित कुमार (प्रतिनिधि) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस मौके पर सर्वेश-जनसेवा-जी ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। उन्हें अच्छी शिक्षा, बेहतर अवसर और सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य से ही एक मजबूत और विकसित समाज का निर्माण संभव है।

इस आत्मीय मुलाकात में मिले स्नेह, सम्मान और अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आदरणीय राजपाल यादव जी का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
