एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर

ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट


रामपुर, 9 नवंबर 2026। पहले से तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार हर बार की तरह इस बार भी 9 नवंबर को ऑल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्यालय, मोहल्ला चाह खजान ख़ान, पहाड़ी गेट रोड, रामपुर पर विश्व प्रसिद्ध शायर एवं दार्शनिक मरहूम डॉ. अल्लामा मोहम्मद इक़बाल की यौमे पैदाइश के अवसर पर वर्ल्ड योमे उर्दू मनाया गया। इस अवसर पर अल्लामा इक़बाल को ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबर ख़ान ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन नोमान ख़ान ग़ाज़ी ने किया। कार्यक्रम का आग़ाज़ मौलाना माज़ शाहिद ने क़ुरआन-ए-पाक की तिलावत से किया। इसके बाद एक ख़ूबसूरत नात-ए-पाक भी पेश की गई।

कार्यक्रम में मेहमान-ए-ख़ुसूसी के रूप में मशहूर शख़्सियत मास्टर इसरार साहब, नासिर ख़ान अलीग, मौलाना शाहिद ख़ान, आले अहमद ख़ान सुरूर, ज़फ़र ख़ान सुख़नैन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने डॉ. अल्लामा इक़बाल की शायरी, उनकी ज़िंदगी, उनके फ़लसफ़े और अदबी योगदान पर विस्तार से रोशनी डालते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

वक्ताओं ने कहा कि उर्दू महज़ एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी तहज़ीब, संस्कृति, अदब और आपसी भाईचारे की पहचान है। अल्लामा इक़बाल ने अपनी बेमिसाल शायरी और फ़िक्र के ज़रिए उर्दू अदब को दुनिया भर में पहचान दिलाई। उनकी रचनाएँ आज भी इंसान को ख़ुद्दारी, मेहनत, इंसानियत और बुलंद हौसलों का पैग़ाम देती हैं।

इस अवसर पर ऑल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष ख़ान शोएब यूनुस ने भी उर्दू भाषा के संरक्षण और प्रचार-प्रसार पर ज़ोर देते हुए कहा कि नई पीढ़ी को अपनी भाषा और अदबी विरासत से जोड़ना हम सभी की ज़िम्मेदारी है।

कार्यक्रम में फेडरेशन के ज़िम्मेदार पदाधिकारियों में हाजी मोहम्मद ज़मीर अहमद रज़वी एडवोकेट (राष्ट्रीय वरिष्ठ महासचिव), अब्दुल समद ख़ान (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), सैयद आसिफ़ हसन (राष्ट्रीय प्रवक्ता), असलम ख़ान (राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी), राहत जान ख़ान (राष्ट्रीय प्रचार सचिव), मसरूर मियाँ अकरम (राष्ट्रीय ऑफिस सेक्रेटरी), ख़ान शोएब यूनुस (प्रदेश अध्यक्ष), तारिक़ अनवर (प्रदेश सचिव), मोहम्मद क़ासिम ख़ान (प्रदेश सचिव), फ़ैज़ान ख़ान (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), मौलाना शादाब क़दीरी (ज़िला अध्यक्ष), अब्दुल वहाब (नगर अध्यक्ष), अतीक अहमद ख़ान (मंडल अध्यक्ष), साहिल शम्सी (नगर अध्यक्ष, मुरादाबाद) एवं फ़िरोज़ ख़ान लेखक (मुरादाबाद) सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में फेडरेशन के पदाधिकारियों ने सभी मेहमानों का इस्तक़बाल किया तथा कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed