रिपोर्टर – रोहित कुमार
एम डी न्यूज

कानपुर देहात। किसान नगर रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार, 11 नवंबर 2026 को सुबह करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पशुओं को लेकर किसान नगर पशु बाजार जा रहा एक ट्रक अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक के अगले टायर में अचानक पंचर होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक पोल पर टकरा गया। हादसे के समय गाड़ी में करीब 12 पशु लदे हुए थे। दुर्घटना में दो पशुओं की मौत हो गई, जबकि अन्य पशु घायल बताए जा रहे हैं।


वहीं, हादसे में ट्रक चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
इस हादसे ने एक बार फिर पशुओं को वाहनों में ले जाने के दौरान सुरक्षा और सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर किया है।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed