एमडी न्यूज महिला मंडल ब्यूरों कानपुर – शिवांगिनी अग्रवाल

कानपुर नगर- कानपुर में 12.11.2026 को पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेंद्र नाथ चौधरी द्वारा आगामी छठ पर्व के दृष्टिगत थाना गोविन्दनगर क्षेत्रान्तर्गत CTI एवं रतनलाल नगर तथा थाना गुजैनी क्षेत्रान्तर्गत तात्याटोपे नगर स्थित छठ पूजा घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान घाटों पर।श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं सतर्क निगरानी के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं। साथ ही आयोजकों एवं स्थानीय लोगों से वार्ता कर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।उक्त निरीक्षण के दौरान संबंधित थाना प्रभारी एवं पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहे। पुलिस द्वारा छठ पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *