मोहन यादव को व्यापारी जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर व्यापारियों में हर्ष, दी बधाई

राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता और राष्ट्रीय महासचिव विजय यादव सहित व्यापारियों ने जताई खुशी

व्यापारी जनता पार्टी द्वारा मोहन यादव को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं व्यापारी वर्ग में हर्ष का माहौल है। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता एवं राष्ट्रीय महासचिव विजय यादव ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विभिन्न व्यापारियों ने भी मोहन यादव को बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में व्यापारी जनता पार्टी प्रदेश में और अधिक मजबूत होगी। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने, उनके हितों की रक्षा करने तथा व्यापारियों को एकजुट करने की दिशा में प्रभावी कार्य किए जाएंगे।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन यादव को बधाई देने वालों ने आशा व्यक्त की कि वह संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *