एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,, मीरापुर। कस्बे में हर मंगलवार को लगने वाला साप्ताहिक पैठ बाजार अब व्यापार की रौनक नहीं, बल्कि भयंकर जाम का कारण बनता जा रहा है। हर सप्ताह बाजार वाले दिन नगर की सड़कों पर ऐसा जाम लगता है कि राहगीर घंटों फंसे रह जाते हैं और व्यापारियों का कामकाज ठप हो जाता है। प्रति सप्ताह मंगलवार को लगने वाली इस पैठ में आसपास के गांवों के साथ-साथ दूर-दराज से भी सैकड़ों व्यापारी तरह-तरह का सामान बेचने आते हैं। यह बाजार क्षेत्र में व्यापार की दृष्टि से अपना खास महत्व रखता है नगरवासी और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष यहां खरीदारी करने आते हैं पैठ बाजार में चोरो का भी आतंक बना रहता हैं।लेकिन इस बार मंगलवार को हालात और बिगड़ गए चौक बाजार से लेकर पड़ाव चौक से आगे तक जबरदस्त जाम लग गया। राहगीरों को घंटों जाम में खड़ा रहना पड़ा पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। दुकानदारों के सामने ग्राहक तो पहुंच ही नहीं पाए इससे नाराज नगर के व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पैठ बाजार वाले दिन चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए। व्यापारियों का कहना है कि इससे बाजार में खरीदारी करने आने वाले खरीदारों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी और आवागमन भी सुचारू रूप से चलता रहेगा।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed