रिपोर्टर – अमान खान
सहायक ब्यूरो प्रमुख, सोनभद्र

सोनभद्र, 17 नवंबर 2026।

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत घोरावल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मुकदमों का अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के माल में से कुल 6,500 रुपये बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, थाना घोरावल में दर्ज मुकदमा संख्या 245/2026 एवं 255/2026 से संबंधित चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीम जुटी हुई थी। इसी क्रम में 17 नवंबर को पुलिस ने दो आरोपियों अंशु पुत्र राम प्रसाद निवासी ग्राम भरौली तथा लवकुश पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम सिरसाई, थाना घोरावल को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों की उम्र क्रमशः करीब 19 वर्ष और 18 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के माल में से 6,500 रुपये बरामद किए हैं। दोनों मुकदमों में बीएनएस की धारा 317(4) की बढ़ोतरी करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक उदय नारायण सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल सुरेन्द्र प्रजापति, समर बहादुर एवं राहुल गोड़ शामिल रहे।

रिपोर्ट: अमान खान
सहायक ब्यूरो प्रमुख, सोनभद्र

3 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed