​रिपोर्टर – अमान खान
चैनल – एमडी न्यूज (बहुआयामी समाचार)

​सोनभद्र (22 नवंबर 2026):
भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से कार्य कर रहे राष्ट्रीय संगठन ‘एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया’ (ACBI) ने जनपद सोनभद्र में संगठन को नई मजबूती प्रदान करते हुए सक्रिय समाजसेवी एवं पत्रकार अमान खान (निवासी आर्यनगर, रॉबर्ट्सगंज) को डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट (जिलाध्यक्ष) नियुक्त किया है।

​संगठन के उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारी अध्यक्ष (State Executive President UP) ठाकुर कृष्णा सिंह द्वारा जारी नियुक्ति पत्र (पत्र संख्या: ACBI/UP/2026/159) के अनुसार, शीर्ष पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि अमान खान वर्तमान में सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन (पंजीकृत) के जिलाध्यक्ष, नागरिक सुरक्षा कोर (सिविल डिफेंस) रॉबर्ट्सगंज के सेक्टर वार्डन, एमडी न्यूज (बहुआयामी समाचार) के सहायक ब्यूरो प्रमुख तथा आइमा मीडिया (AIMA MEDIA) के रिपोर्टर के रूप में समाज सेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी इसी निष्ठा, अनुशासन और जनसरोकारों के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें अब भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुहिम चलाने की यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

​नवनियुक्त डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट अमान खान ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करेंगे तथा आमजन की समस्याओं व भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज बुलंद कर न्याय दिलाने का कार्य करेंगे। उनकी इस नई जिम्मेदारी पर जनपद के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों व शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

10 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *