रिपोर्टर आकाश मिश्र


बहुआयामी समाचार

कस्ता (खीरी), 24 नवंबर 2026। लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली क्षेत्र के अंतर्गत कस्ता में संचालित सनातन सेवा समिति के द्वारा दिन सोमवार को कस्ता कस्बे में भ्रमण करके सभी टूटी पुरानी खंडित मूर्तियों को इकट्ठा किया गया और उसके पश्चात पौराणिक बाबा कष्ट हरण धाम के निकट प्रवाहित हो रही कठिना नदी में उन मूर्तियों को प्रभावित किया गया तथा लोगों से अपील की गई कि घर में यदि कोई पूज्य मूर्ति खंडित हो जाती है अथवा खराब हो जाती है तो उसको इधर-उधर न फेंक कर के समिति को सौंप दें ताकि उन मूर्तियों को जल में विसर्जित किया जा सके। इससे न केवल स्वच्छता बढ़ेगी इसके अतिरिक्त जिन मूर्तियों को भक्तों द्वारा पूजा जाता है और टूटने के बाद उनको इधर-उधर फेंक देते हैं उनका अनादर होने से भी बच जाएगा। सनातन धर्म सेवा समिति की इस अनूठी पहल की क्षेत्र में काफी प्रशंसा हो रही है। इससे पहले भी समिति द्वारा समय-समय पर बहुत ही सराहनीय कार्य किए जाते रहे हैं। समिति का उद्देश्य लोक कल्याण की भावना को ध्यान में रखते हुए समाज सेवा करना है।
इस अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से अभियान में कल्लू अवस्थी, बागलु अवस्थी, युवराज चौहान, डॉक्टर रिंकू वर्मा, अंबुज तिवारी आदि लोग सम्मिलित रहे।

0 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed