MD NEWS बहुआयामी समाचार महिला जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख छवि जैन दभेड़ी वाले मुजफ्फरनगर
लखनऊ। सिख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जी महाराज के समक्ष शीश नवाकर श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके दिव्य आशीर्वाद को स्मरण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुरु नानक देव जी महाराज एवं अन्य सिख गुरुओं की अमर शिक्षाएं संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणा, मार्गदर्शन और आदर्श का स्रोत हैं। उनकी शिक्षाएं हमें सेवा, समर्पण, समानता, भाईचारे, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन महान गुरुओं के बताए आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए तथा समाज में श्रद्धा, सेवा, समरसता और आपसी सौहार्द की भावना को निरंतर मजबूत बनाना चाहिए।
गुरु नानक देव जी महाराज का 557वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक बना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शीश नवाकर दिया गुरु साहिब की महान शिक्षाओं को सम्मान।
