
महिला मोर्चा घर-घर पहुंचकर पात्र महिलाओं को मतदाता सूची से जोड़ने में निभाए महत्वपूर्ण भूमिका :- राकेश मिश्र अनावा
26 नवंबर 2026
महिला मोर्चा घर-घर पहुंचकर पात्र महिलाओं को मतदाता सूची से जोड़ने में निभाए महत्वपूर्ण भूमिका :- राकेश मिश्र अनावा
महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी से मतदाता जोड़ो अभियान को मिलेगी नई गति :- राजीव कुमार गुप्ता
बदायूँ :- भाजपा के मतदाता जोड़ो अभियान के अंतर्गत गुरुवार को भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चा की आयोजित जिला बैठक में जिला प्रभारी राकेश मिश्र अनावा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सविता शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।जिला प्रभारी श्री राकेश मिश्र अनावा ने कहा मतदाता जोड़ो अभियान को सफल बनाने में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

महिलाएं समाज और परिवार के प्रत्येक वर्ग से जुड़ी होती हैं, इसलिए वे अपने क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर महिलाओं को मतदाता सूची के प्रति जागरूक करें। जिन महिलाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, उन्हें नाम जुड़वाने की प्रक्रिया की जानकारी दें और आवश्यक सहयोग प्रदान करें। प्रत्येक पात्र महिला की लोकतांत्रिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार एवं प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाने के साथ मतदाता जोड़ो अभियान को भी गति दें।

बूथ स्तर पर मजबूत संपर्क और सक्रिय भागीदारी के माध्यम से प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का प्रयास करें।जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सविता शर्मा ने कहा कि महिला मोर्चा 28, 29 एवं 30 नवंबर को जनपद में महिला मोर्चा विशेष मतदाता जोड़ो अभियान चलाएगा। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिलाओं से संपर्क करेंगी और मतदाता सूची का सत्यापन कर जिन पात्र महिलाओं के नाम सूची में नहीं हैं, उनके नाम जुड़वाने में सहयोग करेंगी। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में जिम्मेदारी के साथ अभियान को आगे बढ़ाएं और अधिक से अधिक महिलाओं को इस अभियान से जोड़ें।इस अवसर पर सीमा राठौर, रचना शंखधार, राजवती वर्मा, आरती कश्यप, रति पाठक, प्रतिभा सिंह, सुमन संघर्षी, सलौनी पाठक, रेनू सिंह, कृष्णा गुप्ता, रानी पुंडीर, पूनम शर्मा, काजल तोमर, प्रीति धनकर, गुड्डी राघव, तारावती मौर्य, अनुज श्रीवास्तव, संध्या शुक्ला, दीप मल्होत्रा, शकुंतला राठौर, उपासना, जया साहू, विमल भारद्वाज, मेनका पाठक, प्रेमलता दिवाकर, भाग देवी, रेशम देवी, शालिनी मित्तल, शालनी श्रीवास्तव, छाया शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
