नौहझील (मथुरा)

महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत थाना नौहझील की मिशन शक्ति टीम ने गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय बालिका इंटर कॉलेज, नौहझील में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपनिरीक्षक (SI) ज्योति ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति या छेड़छाड़ की घटना होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत पुलिस की मदद लें। टीम ने छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों—जैसे वूमेन पावर लाइन (1090), पुलिस आपातकालीन सेवा (112), साइबर हेल्पलाइन (1930), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076) की विस्तृत जानकारी दी और उनके उपयोग के तरीके समझाए।

इसके साथ ही वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों (जैसे ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग आदि) से सतर्क रहने की सलाह दी गई। टीम ने छात्राओं को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं व बालिकाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया।

इस जागरूकता अभियान में थाना नौहझील की मिशन शक्ति टीम से उपनिरीक्षक ज्योति ,उपनिरीक्षक प्रिया सिवाच, कांस्टेबल चेतन, सलोनी, सोविंद्र और पीआरडी जवान मीनू मौजूद रहीं।

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *