रिपोर्टर चन्दन सिंह
MD news बहुआयामी समाचार
रसूलाबाद से मकनपुर जाने वाले मार्ग की हालत बेहद खराब हो चुकी है। कस्बा बिसधन के आसपास सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बरसात के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि जब इस मार्ग से बड़े वाहन गुजरते हैं तो उन्हें निकलने में काफी दिक्कत होती है, वहीं छोटे वाहन चालकों के लिए खतरा और भी बढ़ जाता है। बिसधन से लेकर आईमा पुल तक सड़क की स्थिति काफी खराब बताई जा रही है। आगे मकनपुर तक भी राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बिसधन, आईमा सहित आसपास के ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को रोजाना की इस समस्या से निजात मिल सके। ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर इस बदहाल सड़क की सुध जिम्मेदार अधिकारी कब लेंगे?
