रिपोर्ट संदीप धुरिया जालौन

होटल में ठहरे लोगों में मची भगदड़, जान बचाकर बाहर निकले लोग; दमकल की टीमें आग बुझाने में जुटीं

जालौन। कोतवाली क्षेत्र में औरैया रोड स्थित SK IN OYO होटल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। होटल से उठते धुएं के घने गुबार को देखकर आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी फैल गई। होटल में ठहरे लोगों ने धुआं उठता देख बाहर की ओर भागकर अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाल लिया। होटल से लगातार उठते धुएं के चलते इलाके में दहशत का माहौल बना रहा।

फिलहाल दमकल की टीमें आग बुझाने के प्रयास में जुटी हैं। आग लगने के कारणों और घटना में किसी के हताहत होने की स्थिति को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed