रिपोर्ट-लालमन
हरदोई, 28 नवंबर 2026। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल पाण्डेय के आदेशानुसार तथा मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल एवं अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव के निर्देशन में शनिवार को जनपद में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर तथा नगरीय क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर विशेष अभियान आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत स्तर पर विधानसभा के मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), सुपरवाइजर, लेखपाल, कोटेदार, रोजगार सेवक, पंचायत सचिव, आशा बहुओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं पंचायत सहायकों सहित अन्य कर्मचारियों ने अभियान में भाग लिया।

नगर पालिका परिषद हरदोई क्षेत्र में हिंदी पाठशाला, प्राइमरी पाठशाला बहरा सौदागर (लड़कों वाला), कृषि रक्षा इकाई बिलग्राम चुंगी, रफी अहमद किदवई इंटर कॉलेज एवं वैदिक विद्या मंदिर सहित अन्य मतदान केंद्रों पर फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 भरवाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। इस दौरान संबंधित कर्मचारियों द्वारा मतदाताओं से फॉर्म एकत्र किए गए।
इसी क्रम में उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र ने नगर पालिका हरदोई के वार्ड संख्या 4, 11, 12, 13 एवं 17 के अंतर्गत हरदेवगंज पश्चिमी, भूसा मंडी, मुन्ने मियां चौराहा, आलू थोक, ऊंचा थोक, चौहान थोक, कृष्ण नगरिया एवं देविनपुरवा सहित विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक किया। इस अभियान में तहसीलदार सदर दीपक गौतम भी शामिल रहे। अधिकारियों ने विशेष रूप से
