Hardoi………माधौगंज। घर के बाहर खेलते समय लापता हुए मासूम का चौथे दिन भी सुराग नहीं लग सका है। एसपी और एएसपी ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। परिजनों से मिल कर ढांढस बंधाया। क्राइम ब्रांच, एसओजी टीमों को लगाकर जल्द बच्चे की तलाश कराने का आश्वासन दिया।गांव इकसई निवासी कृष्णा (4) शुक्रवार को घर के बाहर गांव के बच्चों के साथ खेल रहा था। इसके बाद वह लापता हो गया था। परिजन व पुलिस ने आसपास के तालाबों व माइनरों में तलाश कराई, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका है।

सोमवार को एसपी राजेश द्विवेदी व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल कुमार सिंह ने गांव पहुंच कर ग्रामीणों से बात की। बच्चे के पिता ईश्वर चंद्र और बाबा रामेश्वर से पूछताछ की।
एसपी ने बंद मकानों, मकान के समीप तालाब एवं हथौड़ा ड्रेन को देखा। वहीं चौथे दिन भी एसओ पुलिस टीमों के साथ आसपास के गांवों में बच्चे की तलाश करते रहे।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।