Hardoi… सांडी….थाना क्षेत्र में सेमरा मार्ग पर सोमवार शाम अनियंत्रित बाइक ने साइकिल सवार परचून दुकानदार को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गांव डाभा निवासी प्रदीप शुक्ला (45) परचून दुकानदार था। वह गांव में दुकान चलाता था। सोमवार शाम वह सेमरा चौराहा से दुकान का सामान लेकर साइकिल से घर जा रहा था। रास्ते में सांडी थाना क्षेत्र के रामदीन पुरवा गांव के पास सामने से आए बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी।

हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद भागने का प्रयास कर रहे बाइक सवार को ग्रामीणों ने दबोच लिया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना देकर घायल को सीएचसी भेजा।
जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर परिजन भी आ गए। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। एसओ राजदेव मिश्रा ने बताया कि बाइक सवार को हिरासत लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।