Hardoi…टड़ियावां सीएचसी में सफाई कर्मी को पीटने के मामले में नाराज कर्मचारियों ने सोमवार को सीएचसी बंद कर दी। ऐसे में इलाज के लिए आए मरीज भटकते रहे। तीन घंटे बाद आए सीएमओ ने कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर छह घंटे बाद सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं चालू हो सकीं।गुलाब पुरवा निवासी धर्मेंद्र टड़ियावां सीएचसी में बतौर सफाई कर्मी के पद पर तैनात है। उसने बताया कि रविवार को वह सीएचसी के इमरजेंसी कक्ष में ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान एक युवक नशे की हालत में आकर गालियां देने लगा। उसके विरोध करने पर उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे पीटा।आरोप है कि थाने में शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। सर्फाइ कर्मी की पिटाई से नाराज सीएचसी के स्टाफ ने सोमवार को सीएचसी बंद कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान 100 के करीब मरीज परामर्श लेने सीएचसी आए थे। जो सीएचसी बंद होने पर खुलने के इंतजार में बैठे रहे। 11 बजे के बाद सीएमओ डॉ. राजेश तिवारी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे।सीएमओ ने एक कक्ष में सभी कर्मचारियों को बुलाकर वार्ता की। सीएमओ के आश्वासन के बाद कर्मचारी माने। दोपहर एक बजे के बाद कर्मचारियों ने ओपीडी खोली। तब डॉक्टरों के बैठने पर मरीजों को उपचार मिल सका। सीएमओ ने बताया कि दूसरे पक्ष की बात सुनने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।