मुरारी यादव बाराबंकी जिला संवाददाता

रामनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मीरपुर बिलौली नंदऊपारा क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई पड़ा ,जिससे पूरे क्षेत्र में यह खबर फैल गई और ग्रामीण काफी दहशत में आ गए।

बताते चले कि इन दिनों विगत कई महीनों से रामनगर क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बरकरार है कई बार वन विभाग द्वारा काम्बिंग की गई लेकिन सफलता हाथ ना मिली ।आज ग्रामीणों ने पुनः एक बार तेंदुए को देखा जिसकी ग्रामीणों ने वीडियो बनाई लेकिन समय पर वन विभाग की टीम नहीं पहुंची जिससे तेंदुआ फिर गन्ने के खेत में छिप गया। बताते चले कि कई बार सेमराय की गौशाला में गोवंश को तेंदुए ने निवाला बनाया । इतना ही नहीं उनके क्षेत्र में तेंदुए के आतंक से तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार भी गर्म है ।वन विभाग के अधिकारी कान में तेल डालकर बैठे हुए हैं ।जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश ब्याप्त है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *