रिपोर्ट शाहनूर आलम प्रयागराज मंडल सहायक ब्यूरो प्रमुख

MD NEWS बहुआयामी समाचार

फतेहपुर IPS अभिमन्यु मांगलिक का नेक कार्य अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए आज देशभर में महिलाएं करवाचौथ का व्रत रख रही हैं। इस बीच, यूपी में फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अभिमन्‍यु मांगलिक ने एक ऐसा फैसला लिया है जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। एसपी ने जिले में तैनात करीब 700 महिला पुलिसकर्मियों को करवाचौथ मनाने के लिए छुट्टी दे दी है। इनमें कांस्‍टेबल से लेकर सब इंस्‍पेक्‍टर रैंक की महिलाएं शामिल हैं।

फतेहपुर में ये महिला पुलिसकर्मी 23 थानों और 40 चौकियों पर तैनात हैं। एसपी अभिमन्‍यु मांगलिक ने अपने अधीनस्‍थों को कानून व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने का आदेश दिया है। थाने के प्रभारियों से ऐसी महिला पुलिसकर्मियों की लिस्‍ट मांगी गई थी जो करवाचौथ का व्रत रखना चाहती थीं। एसपी अभिमन्‍यु मांगलिक ने बताया कि भदोही में तैनाती के दौरान उन्‍होंने पहली बार करवाचौथ के मौके पर महिला पुलिसकर्मियों को छुट्टी दी थी। छुट्टी मिलने से महिला कांस्‍टेबल कुमारी बेहद खुश नजर आईं। उन्‍होंने बताया कि छह साल के सेवाकाल में वह पहली बार करवाचौथ में घर पर रहकर व्रत रखेंगी। यह उनके लिए लग्‍जरी जैसा है। उन्‍होंने अपने दोनों हाथों में मेहंदी लगवाई है।

छुट्टी मिलने से अच्‍छे से मना पाऊंगी त्‍योहार: कांस्‍टेबल अमृता सिंह

एक अन्‍य महिला पुलिसकर्मी अमृता ने कहा कि हमारी जॉब बहुत चुनौतियों भरी है। हमें अपने परिवार के साथ समय बिताने का बहुत कम मौका मिलता है। करवाचौथ पर छुट्टी मिलने से वह इस फेस्टिवल को अच्‍छे से मना पाएंगी। अधिकांश महिला पुलिसकर्मी इस निर्जला व्रत को रखती हैं पर ड्यूटी की वजह से बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

3 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed