राज्य ब्यूरो/यूपी:सिसवाँ/महराजगंज।बाल दिवस के अवसर पर नव निर्माण इंटर कालेज पिपरा बाजार में दो दिन के लिए खेल का आयोजन किया गया था। जिसका समापन मंगलवार को हुआ।

इस प्रतियोगिता मे ब्लू हाउस की टीम विजेता बनी। जिसे प्रिंसिपल श्री अरुण तिवारी के द्वारा ट्राफी तथा पुरस्कार दिया गया। 100 मीटर बालक वर्ग के दौड़ मे कुलदीप तथा बालिका वर्ग में मोहिनी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

उंची कूद मे अब्दुल तथा लंबी कूद मे चंद्रेस को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। रिले रेस में ब्लू हाउस कबड्डी बालक वर्ग में रेड हाउस तथा बालिका वर्ग में ब्लू हाउस विजेता बना।

मेढ़क दौड़ में रेड हाउस बोरा दौड़ में एलो हाउस रस्सी दौड़ में ब्लू हाउस चम्मच दौड़ में एलो हाउस रंगोली मे रेड हाउस और रस्सा कसी बालिका वर्ग में ग्रीन हाउस विजेता बना। विजेता खिलाडियों को प्रधानाचार्य श्री अरुण तिवारी के द्वारा पुरस्कार दिया गया।

पुरस्कार पाकर सभी खिलाडी बहुत प्रसन्न हुए। इस अवसर पर प्रधानाचार्या अरुण तिवारी आशुतोष सिंह पुरुषोत्तम चौधरी रमेश पांडेय संजय पटेल बृजेश पटेल ओमप्रकाश भवप्रकास विजय गुप्ता विजय चौहान विवेक सिंह आकाश वर्मा साधना तिवारी विनीता अर्चना रीना निशा बलिराम विजय अमेरिका आदि उपस्थिति रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed