ब्यूरो चीफ इंद्रजीत वर्मा बाराबंकी

बाराबंकी। विधानसभा हैदरगढ़ नगर पंचायत सुबेहा में आम आदमी पार्टी ने कार्यकर्ता संवाद किया।
जिला अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए रोजगार महंगाई एवं भ्रष्टाचार जैसे तमाम मुद्दों पर बीजेपी को घेरा और सुबेहा नगर पंचायत में समाजवादी पार्टी के चेयरमैन को घेरे में लेते हुए टूटी सड़कों गंदगी और नगर में फैले भ्रष्टाचार को जन उजागर किया और दिल्ली की तर्ज पर नगर पंचायत जीतने पर मोहल्ला क्लीनिक बनाने का आश्वासन दिया साथ ही साथ नगर में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात कही।

उन्होंने ने कहा कि वो दिन दूर नही जब उत्तर प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब की तरह सरकार बनाएगी।

इस मौके पर आलोक मौर्य बृजेंद्र कुमार मुकेश प्रताप सिंह मोहम्मद नसीम मोहम्मद रिजवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *